बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले होने वाले दामाद जहीर संग रिश्ते सुलझते नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा, कैमरे से बचते दिखीं पूनम सिन्हा

Zaheer Iqbal and Shatrughan sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। इस बीच जहीर इकबाल अपने होने वाले ससुरजी शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्पॉट हुए है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

zaheer and sonakshi wedding

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से उनकी फैमिली खुशी नहीं है। लेकिन अभी एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस से खुशी से गदगद हो गए हैं। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद ये साफ हो गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है।

कैमरे के सामने दिए पोज

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल नजर आ हे हैं। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इन दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि जहीर इकबाल ने इस दौरान अपने होने वाले ससुरजी शत्रुघ्न सिन्हा के पैर भी छूए हैं। बता दें कि अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल से मिलने पूनम सिन्हा भी आई थी लेकिन वो कैमरे से बचते नजर आई।

कब होगी सोनाक्षी और जहीर की शादी

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को सात फेरे लेने वाले हैं। इन दोनों का शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच सकते हैं। मालूम हो कि सलमान खान की एक पार्टी में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में आ गए। अब ये कपल सात फेरे लेने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article