बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी जहीर की शादी से एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं है। एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा और भाई लव ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अब एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Sonakshi Sinha and Shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ये मेरे परिवार की बात है इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा। लेकिन मैं और मेरी पत्नी इस जश्न में शामिल होंगे। एक्टर से पूछा गया कि वेडिंग 23 तारीक को क्या तैयारियां चल रही है। इस पर एक्टर ने कहा ये शादी नहीं शादी का रिस्पेशन है जिसमें हम सभी खूब एन्जॉय करेंगे।
शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले था स्ट्रेस
शत्रुघ्न ने कहा, मेरे परिवार के किसी सदस्य ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। ये कुछ मीडिया आउटलेट्स ने चीजों को गलत तरह से पेश किया। मैं आपको बताना चाहता हूं सब ठीक है। शादियां सबके घर में होती हैं। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कुछ चीजों को लेकर तनाव था। लेकिन अब सब ठीक है। जो भी स्ट्रेस था अब चीजें ठीक हो गई है। एक्टर ने आगे कहा, मैं और मेरी पत्नी पूनम सिन्हा कपल को आशीर्वाद देने जरूर आएंगे।
सोनाक्षी और जहीर के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जहीर ने ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पजामें में नजर आए। शादी के फंक्शन के बीच में सिन्हा परिवार ने रामायण को दुल्हन की तरह सजाया है।
