प्रोड्यूसर-अभिनेता जैकी भगनानी मुश्किल में हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले काम किया है। प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक उनके काम के बकाए पैसे का भुगतान नहीं किया है। क्रू मेंबर रुचिता कांबले ने इंस्टाग्राम पर लोगों से अपील की है कि जैकी और उनके पिता वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करें। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, मैं इस तरह के पोस्ट करने वालों में से नहीं हूं। लेकिन कभी-कभी लोगों के बारे में बताना जरूरी होता है। अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए और अपनी टीम और क्रू को इस तरह से संघर्ष करते हुए देखने के बाद मुझे ये पोस्ट मजबूर होकर करना पड़ा है।
अभी तक नहीं मिला क्रू मेंबर्स का बकाया पैसा
उन्होंने लिखा, पूजा एंटरटेनमेंट के अनप्रोफेशनल और अनैतिक व्यवहार को लंबे समय से सहन कर रहे हैं। वैष्णवी पारलिकर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, वह फिल्मों के प्रोडक्शन डिजाइन विभाग में काम करती हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने 2 साल पहले बहुत ही फेमस प्रोडक्शन हाउस के साथ एक फिल्म की थी। मैं अपने 100 क्रू मेंबर्स के साथ 2 सालों से अपने पेमेंट का इंतजार कर रही हूं। अभिनेताओं को तुरंत उनकी पेमेंट मिल जाती है क्योंकि वो एक्टर्स हैं। लेकिन हमारे सवालों का जवाब किसी भी प्रोड्यूस के पास नहीं है।
एक अन्य सूत्र ने कहा, निर्माता कहते रहते हैं कि पैसे नहीं हैं। लेकिन उन्होंनें हाल ही में अपनी फिल्म ओटीटी पर बेच दी है। जैकी और रकुल की डेस्टिनेशन वेडिंग को देखना आश्चर्यजनक था। ऐसे समय में एक्टर्स और क्रू को पैसे देने से इनकार किया जा रहा था क्योंकि पैसे नहीं है। आपको बता दें कि जैकी भगनानी ने बड़े मियां छोटे मियां प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
