Deepika Padukone and Ranveer Singh Pregnancy: ऐसा लगता है कि जल्द ही माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रहे हैं। लंदन से प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दीपिका और रणवीर को एक कैफे से बाहर निकलते देखा जा सकता है। केयरिंग पति होने के नाते रणवीर बाहर निकलते समय अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते भी नजर आ रहे हैं, जिस वजह से यूजर्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
डेनिम जींस, धूप का चश्मा और स्नीकर्स के साथ काले कार्डिगन में दीपिका का लुक काफी कम्फर्टेबल और आकर्षक लग रहा है। इस दौरान रणवीर सिंह ब्लैक पैंट और कूल शेड्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में स्टाइलिश लग रहे हैं। आइए यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण मना रहे हैं बेबीमून
20 जून, 2024 की सुबह, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लंदन के लिए रवाना हो गए थे। इससे पहले अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी के एक इवेंट में दीपिका पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। ब्लैक आउटफिट में दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और एक्ट्रेस का ये फैंस ने काफी पसंद किया है। जिसके बाद अब दीपिका और रणवीर इस समय लंदन में अपना बेबीमून इंजॉय कर रहे हैं।
