Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से 23 जून को शादी करने वाली हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपल के हल्दी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब कपल के शादी की वेडिंग गेस्ट लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में सलमान से लेकर अदिति राव हैदरी तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कौन -कौन सोना की शादी में बाराती बनकर पहुंचने वाला है।
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में सोनाक्षी ने काम किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। संजय को भी एक्ट्रेस ने अपनी शादी का न्योता भेजा है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी में सलमान खान शामिल होंगे। सलमान की जहीर और सोनाक्षी दोनों के साथ स्पेशल बॉन्डिंग है।
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। एक्ट्रेस सोनाक्षी की बैचलर पार्टी में शामिल हुई थी।
सोनाक्षी और अक्षय कुमार ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी और अक्षय पुराने दोस्त है।
सोनाक्षी की शादी में हीरामंडी की कास्ट को भी न्योता भेजा गया है। एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में सोनाक्षी के साथ काम किया था।
सोनाक्षी और जहीर की शादी में सुभाष घई नजर आएंगे। सुभाष घई और शत्रुघ्न सिन्हा की अच्छी दोस्ती है। ऐसे में निर्देशक अपने दोस्त की बेटी की शादी में जरूर शिरकत करेंगे।
अदिति राव हैदरी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होगी। एक्ट्रेस ने सोनाक्षी के साथ हीरामंडी में काम किया था। दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग हैं।