रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख 56 इंच का हुआ शत्रुघ्न सिन्हा का सीना, आदित्य धर की फिल्म को बताया मास्टरपीस

Shatrughan Sinha Reviews Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता को मेकर्स एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने आदित्य-रणवीर की 'धुरंधर' को देखने के बाद इसे मास्टरपीस बताया है।

Shatrughan Sinha Reviews Dhurandhar: बीते साल 5 दिसंबर के दिन आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज हुई थी। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर' बॉलीवुड की पहली ऐसी मूवी साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये आंकड़ा पार किया। दर्शकों और सेलेब्स द्वारा तारीफ मिलने के बाद अब दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए इसे मास्टरपीस बताया है।

Shatrughan Sinha Reviews Dhurandhar

Pic Credit: IMDb and Instagram

'धुरंधर' देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने की जमकर तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने 'धुरंधर' 'प्रोपगंडा फिल्म' कहने के दावों को खारिज करते हुए इसे 'मास्टरपीस' बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी फिल्म 'धुरंधर' देखी है। यह कैसी 'प्रचार' फिल्म है??? फिल्म तो फिल्म ही होती है। यह एक बेहतरीन फिल्म है, दिलचस्प, मनोरंजक और पूरी ईमानदारी से बनाई गई है। बैंकॉक, थाईलैंड में (पाकिस्तान को दर्शाते हुए) जो सेट बनाए गए वो भी खूबसूरत और रियल तरह से बनाए गए हैं।' इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पोस्ट को जारी रखते हुए रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त सहित सभी एक्टर्स की तारीफ की। उन्होंने अक्षय खन्ना को भी शानदार बताया। इस मूवी के निर्देशक आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधने से शत्रुघ्न सिन्हा पीछे नहीं हटे। (इसे भी पढ़ें: कांच की तरह इन 6 हसीनाओं का दिल तोड़कर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग रचाई शादी, लिस्ट में है कई बड़े नाम)

End of Feed