बॉलीवुड

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं कैटरीना कैफ, एक झलक देखकर खुश हुए फैन्स

Katrina Kaif's first Appearance after giving birth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ को मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में स्पॉट किया गया। इस दौरान कैटरीना कैफ ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Image

Katrina Kaif

Katrina Kaif's first Appearance after giving birth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ इन दिनों अपने बेटे (विहान कौशल) की परवरिश में व्यस्त हैं। कैटरीना कैफ को मां बनने के बाद फैन्स ने उन्हें खूब बधाई दी थी। खास बात यह है कि विहान कौशल की मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को पहली बार बाहर देखा गया। 'टाइगर 3' एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी नजर आईं। कार में बैठे हुए कैटरीना कैफ ने मास्क कैरी किया हुआ था। इस दौरान कैटरीना कैफ ब्लैक कलर की ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद प्यारी लग थीं और उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांध रखा था।

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने भले ही अपने चेहरा मास्क से ढका हुआ था लेकिन मां बनने के बाद उनके चेहरे की चमक हरकोई नोटिस कर रहा था। उन्होंने कार से मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबको गुडबाय कहा। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते साल 7 नवंबर के दिन अपने अपने बच्चे का स्वागत इस दुनिया में किया था। अब तीन महीने बाद कैटरीना कैफ को पहली बार पब्लिक में स्पॉट किया गया। वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कैटरीना कैफ का यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: 7 फिल्मों को ठोकर मारकर खूब पछताई थीं श्रीदेवी, रिलीज होते ही सब हुईं ब्लॉकबस्टर)

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। कपल ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, 'हमारी रोशनी की किरण। विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। लाइफ बहुत खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई और इन चीजों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि हम कितने आभारी हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article