कांच की तरह इन 6 हसीनाओं का दिल तोड़कर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग रचाई शादी, लिस्ट में है कई बड़े नाम

Shahid Kapoor's Link-ups: प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनाक्षी सिन्हा सहित शाहिद कपूर ने कई हसीनाओं का दिल कांच की तरह तोड़कर मीरा राजपूत संग ब्याह रचाया। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 25 2026, 09:58 IST
इन हसीनाओं संग रिश्ते में रह चुके हैं शाहिद कपूर...Image Credit : Instagram01 / 08

इन हसीनाओं संग रिश्ते में रह चुके हैं शाहिद कपूर...

Shahid Kapoor's Link-ups: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। अपने फिल्मों के साथ-साथ शाहिद कपूर हमेशा ही पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोरते रहे हैं। मीरा राजपूत संग शादी करने से पहले शाहिद कपूर का बॉलीवुड की 6 हसीनाओं संग रिश्ता रहा था। हैरानी की बात यह है कि शाहिद कपूर ने कई हसीनाओं संग दिल्लगी करने के बाद भी उन्हें अपना हमसफर नहीं चुना। आइए इस लिस्ट में देखें कौन-कौन थीं वो हसीनाएं...

करीना कपूरImage Credit : Instagram02 / 08

करीना कपूर

शाहिद कपूर ने करीना कपूर को लगभग 5 सालों तक डेट किया था। लोगों ने इस कपल की शादी होने तक के कयास लगा लिए थे। हालांकि फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर का ब्रेकअप हो गया था।

अमृता रावImage Credit : Instagram03 / 08

अमृता राव

'इश्क विश्क' और 'विवाह' जैसी हिट फिल्में साथ में करने के बाद शाहिद कपूर और अमृता राव एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालंकि अलग होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ाImage Credit : Instagram04 / 08

प्रियंका चोपड़ा

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी पब्लिक में अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

विद्या बालनImage Credit : Instagram05 / 08

विद्या बालन

प्रियंका चोपड़ा संग रिश्ता टूटने के बाद शाहिद कपूर की लाइफ में विद्या बालन ने एंट्री मारी थी। कहा जाता है कि फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं।

सोनाक्षी सिन्हाImage Credit : Instagram06 / 08

सोनाक्षी सिन्हा

साल 2013 में आई फिल्म 'आर...राजकुमार' में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था। उस समय दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं लेकिन इस कपल ने कभी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया।

अनुष्का शर्माImage Credit : Instagram07 / 08

अनुष्का शर्मा

साल 2010 में आई फिल्म 'बदमाश कंपनी' में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ काम करने के बाद अफेयर की अटकलें लगाईं थीं लेकिन दोनों ने कभी इन खबरों पर खुलकर बात नहीं की।

मीरा राजपूतImage Credit : Instagram08 / 08

मीरा राजपूत

कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने के बाद फाइनली शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग की। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं और एन्जॉय कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!