बॉलीवुड

Ramayana FIRST Review: रणबीर कपूर की फिल्म को देख गदगद हुए दर्शक, सभी ने की जमकर तारीफ

Ramayana FIRST Review: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग को मेकर्स ने लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा सिनेमाघर में होस्ट किया। इस मूवी को दर्शकों ने देखने के बाद पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं और विजुअल इफेक्ट्स की भी तारीफ की

Image

Pic Credit: IMDb

Ramayana FIRST Review: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' साल 2026 में रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। 'रामायण' में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। फैन्स भी रणबीर कपूर के राम अवतार को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लॉस एंजिल्स में लोगों को नितेश तिवारी के क्रिएशन को बड़े परदे पर दिखाया गया। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'रामायण' को ऑडियंस की ओर जबरदस्त रिव्यू मिले हैं।

दर्शकों को पसंद आई रणबीर कपूर की 'रामायण'

द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा सिनेमाघर में कुछ ही लोगों के लिए 'रामायण' की फर्स्ट स्क्रीनिंग होस्ट की गई। कहा जा रहा है कि इस स्क्रीनिंग के दौरान 18 से 60 वर्ष की आयु के दर्शक शामिल थे और सभी ने फिल्म देखकर इसकी जमकर तारीफ की। 'रामायण' को चारोंओर से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। इतना ही नहीं सभी ने नितेश तिवारी के निर्देशन की भी जमकर तारीफ की। दर्शकों ने फिल्म के विशाल पैमाने और शानदार विजुअल इफेक्ट्स की भी तारीफ की। इस मूवी का पहला पार्ट ही दिखाया गया है। यह मेकर्स की और से एक टेस्ट एक्सपेरिमेंट भी था। (इसे भी पढ़ें: Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होंगे ये मेहमान, गेस्ट लिस्ट का हुआ खुलासा)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी में लंकापति रावण की भूमिका के लिए साउथ सुपरस्टार यश को मेकर्स ने चुना था। फिल्म में सई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर सनी देओल को रामभक्त हनुमान और रवि दुबे की लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा। काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और सूर्पनखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी शामिल हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article