Sharvari Wagh ने वेदा के फ्लॉप होने पर झाड़ा पल्ला, बोलीं- 'मैं तो अभी स्टूडेंट हूं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म वेदा को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार काम किया है। हालांकि एक्ट्रेस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। एक्ट्रेस ने फिल्म के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी ये तीसरी फिल्म है। मैं अभी चीजें सीख रही हूं।

जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में जॉन और शरवरी ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की खेल खेल में के साथ रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों के मुकाबले कमाई में वेदा सबसे पीछे रह गई। अब एक्ट्रेस के फ्लॉप होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अभी स्टूडेंट हूं। मेरी ये बॉक्स ऑफिस पर तीसरी फिल्म है।

एक्ट्रेस ने कहा, इस चीज को देखेने के दो तरीके है। मैंने इस फिल्म में पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है। मैंने वेदा के लिए कड़ी मेहनत की है। वहीं, बिजनेस की बात करे तो कई बार चीजें काम करती है और कई बार चीजें आपके हक में नहीं होती है। मेरी ये तीसरी फिल्म है। मैं अभी भी चीजें सीख रही हूं। बिजनेस के तौर पर कौन सी फिल्म काम करेगी या क्या नहीं काम करेगा।

End of Feed