Singham Again and Bhool Bhuliyaa 3 Box Office Clash: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सिंघन अगेन को लेकर बीते कई महीनों से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण समेत बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर हाइप काफी ज्यादा है, इस कॉप फिल्म को पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाना था। हालांकि फिल्म की शूटिंग में डिले के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया और अब फिल्म को दिवाली 2024 पर रिलीज किया जाना है।
स्त्री 2 से तो सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं हुआ पर अब कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ मूवी की भिड़ंत होने वाली है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म की रिलीज डेट तो पहले ही तय कर दी गई थी। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स रोहित शेट्टी को एक प्लान सजेस्ट कर रहे हैं। जिसके जरिए वह भूल-भुलैया 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश रोक सकते हैं।
इस दिन रोहित शेट्टी को रिलीज करनी चाहिए सिंघम अगेन
सोशल मीडिया यूजर्स इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को रोकने के लिए रोहित शेट्टी से मांग कर रहे हैं कि फिल्म को दिवाली वीकेंड की जगह 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन रिलीज कर देना चाहिए। इससे भूल भुलैया 3 को भी नुकसान नहीं होगा और सिंघम अगेन को भी अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
