बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन फिल्म की जमकर आलोचना भी हुई थी। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों का नाम शामिल है जिन्होंने हाल ही में फिल्म एनिमल पर अपनी राय रखी है। इस लिस्ट में राजकुमार राव से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है। इन सेलेब्स ने अपने इंटरव्यू में फिल्म एनिमल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने एनिमल पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उस फिल्म के कुछ सीन्स अच्छे नहीं थे। फिल्म में रणबीर का काम काफी अच्छा है।
फरहान अख्तर ने रणबीर की एनिमल पर रिएक्शन देते हुए कहा कि फिल्म में एक्टर ने अच्छा काम किया है। लेकिन उस फिल्म के कैरेक्टर में ही कुछ दिक्कत है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा था कि मैं हिंसा का समर्थन करने वाली नहीं हूं। आप हॉलीवुड और बॉलीवुड की ऑडियंस को एक नहीं समझ सकते हैं।
कंगना रनौत ने रणबीर की एनिमल की जमकर धज्जियां उड़ाई है। एक्ट्रेस ने कहा कि कि फिल्म में नियम और कानून नहीं है। लग रहा है ड्रग्स करके मस्त है।
कोंकणा सेन शर्मा ने कहा कि उन्हें हिंसा वाली फिल्में देखना पसंद नहीं है। मैं इस तरह की फिल्म के सपोर्ट में नहीं हो।
जावेद अख्तर ने इस फिल्म की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह की फिल्में हमारे संस्कृति के लिए बहुत खराब है। इससे समाज में बुरा असर पड़ेगा।
स्वानंद किरकिर ने रणबीर की एनिमल की जमकर आलोचना की थी। लिरिस्ट ने कहा था, मुझे तो इस फिल्म को देखने के बाद इस जमाने की औरत को लेकर चिंता होने लगी है। कैसे आप फिल्म की एक्ट्रेसेस को इस तरह से दिखा सकते हैं।