Ajaz Khan Relation With Kangana Ranaut Death Threats People: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसमें टीवी और बॉलीवुड एक्टर एजाज खान सिख समुदाए संग बैठे नजर आ रहे हैं। आखिर एजाज का इन लोगों से क्या कनेक्शन है और ऐसा क्यूँ किया जा रहा है कंगना के खिलाफ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए इस धमकी वीडियो की असलियत क्या है और एजाज इस वीडियो में क्यूँ हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के उपर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना को अप्कमींग फिल्म के लिए धमकी दी जा रही है। सिख समुदाए के लोग कहते हुए नजर आए कि अगर फिल्म में सिख को आतंकवाद के रूप में दिखाया गया तो बुरा होगा। अगर हम सर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आगे यह भी कहते हुए सुना गया कि अगर आप ये फिल्म रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है।
इस धमकी भरे वीडियो में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान (Ajaz Khan) बैठे हुए हैं हालांकि उन्होंन इस दौरान बेशक कुछ नहीं कहा लेकिन धमकी में हामी भरते हुए नजर आए। बात दें वीडियो में दिखाए लोग मुंबई में रह रहे सिख हैं जो शायद एजाज के जानकार है लेकिन इस बात से साफ हो गया है की अगर कारवाई हुई तो एजाज खान इस मामले में जरूर फसेंगे। यह पहली बार नहीं एजाज ने कैरी मिनाटी और रजत दलाल जैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धमकी दे चुके हैं।
