2027 में होगा Sharad Kapoor का कमबैक, मदद मिलने के बाद शेयर किया वीडियो

Sharad Kapoor's Comeback: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो एक बार फिर काम पर लौटेंगे। शरद ने यह भी बताया कि वो अपने फैन्स को निराश नहीं करेंगे।

Sharad Kapoor's Comeback: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजर रहे हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद शरद कपूर ने अब तक हार नहीं मानी है। शरद कपूर की हालत देखने के बाद सोनू सूद और सलमान खान जैसे एक्टर्स ने अभिनेता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब अभिनेता ने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करने के साथ जल्द काम पर लौटने का वादा भी किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2027: रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' की म्यूजिक एल्बम हुई बाहर, गाने नहीं बना पाए जगह)

Sharad Kapoor looks forward to start work

जल्द काम पर लौटेंगे शरद कपूर (Pic Credit: Instagram)

एक बार फिर काम पर लौटेंगे शरद कपूर

शरद कपूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो उन्होंने Bezubaan Public Welfare Trust के साथ मिलकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहते हैं कि मुश्किल समय में फैंस से मिले प्यार और समर्थन के लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। वीडियो में शरद कहते हैं, 'तो मैं अपने फैंस को बोलूंगा कि आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप लोगों को भगवान हमेशा खुश रखे। बस इतना प्यार बनाए रखिएगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास)

इतना ही नहीं शरद कपूर ने इस वीडियो के माध्यम से यह भी बताया कि वो एक बार फिर काम पर लौटेंगे। उन्होंने कहा, ' मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। जनवरी में मैं एक बार फिर रॉकस्टार की तरह काम शुरू करने वाला हूं।' अभिनेता ने बताया कि वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर नए अकाउंट के साथ अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं और इस सफर में लोगों का प्यार और प्रोत्साहन चाहते हैं। अब फैन्स भी शरद कपूर को बड़े परदे पर कमबैक करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed