डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे Sharad Kapoor, दो साल से हैं बिस्तर पर; बोले- मुझे मदद चाहिए...

Sharad Kapoor On Depression And Financial Crisis: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया। एक्टर ने बताया कि वह डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Sharad Kapoor On Depression And Financial Crisis: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शरद कपूर हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। 'जोश' जैसी मूवीज में काम कर जबरदस्त नाम कमाने वाले शरद कपूर की हालत देख लोग भी हैरान रह गए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी कमजोर नजर आए। जहां एक वक्त पर शरद कपूर को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता था तो वहीं अब उनका स्वास्थ्य ऐसा हो गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। हाल ही में शरद कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी और डिप्रेशन पर चुप्पी तोड़ी। शरद कपूर ने बताया कि वह डिप्रेशन में चले गए थे और इस दौरान उन्हें न तो किसी से मिलने का और न ही किसी से बात करने का मन करता था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फायरिंग की घटना के बाद पटरी पर लौटी Tiger Shroff की जिंदगी, फोटो देख लोग बोले- शेर की झलक सबसे अलग

Sharad Kapoor ने मांगी इंडस्ट्री से मदद (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    शरद कपूर का ये वीडियो उनके उसी दोस्त ने साझा किया है, जिन्होंने एक्टर के पेट डॉग का रेस्क्यू किया था। शरद कपूर की दोस्त ने बताया कि लोगों ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में पूछने की भी कोशिश की। वीडियो में कहा शरद कपूर की दोस्त ने कहा, "वो चीजें बहुत निजी हैं और मायने नहीं रखतीं। लेकिन इस वक्त, मेरी फिल्म इंडस्ट्री से अपील है। मैंने जानवरों को बचा लिया है, इंसानियत सबसे पहले होनी चाहिए। वह (शरद) जी रहे हैं, सांस ले रहे हैं, एक ऐसे इंसान जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना बहुत योगदान दिया है।" वीडियो में शरद कपूर ने भी डिप्रेशन और आर्थिक तंगी पर बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के को-स्टार Sharad Kapoor का ये हाल देख रो पड़ेंगे आप, वीडियो कर देगा इमोशनल

    End of Feed