राम चरण स्टारर 'गेम चेंजर' की खराब परफॉर्मेंस पर Shankar ने खोली जुबान, बोले 'पता नहीं था ये मूवी..'

Shankar on Game Changer Bad Performances: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) के आंकड़ों से मेकर्स ज्यादा खुश नहीं हैं। ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने भी 'गेम चेंजर' की खराब परफॉर्मेंस पर खुलकर बात की है।

Shankar on Game Changer Bad Performances: एस शंकर के निर्देशन में बनी राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) 10 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी ने ओपेनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की धमाकेदार शुरुआत को देखने के बाद मेकर्स को यकीन था कि 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल रहेगी। राम स्टारर को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। इस मूवी के खराब कलेक्शन पर अब डायरेक्टर शंकर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Shankar on Game Changer Poor Performances on Box office

'गेम चेंजर' के खराब कलेक्शन पर बोले शंकर

कोरियोग्राफर काला के साथ बात करते हुए 'गेम चेंजर' के निर्देशक शंकर ने कहा, 'इस मूवी को जो आउटपुट मिला है, मैं उससे सन्तुष्ट नहीं हूं। काश मैं इसे और बेहतर कर सकता। फिल्म की ओरिजिनल फुटेज 5 घंटे की थी और हमने इसे ट्रिम किया। यह एक मूर्तिकार के काम की तरह है। एक मूर्ति बनाने के लिए जैसे धीरे-धीरे उसे आकर दिया जाता है। वैसे ही हमने भी फिल्म को छोटा किया था।'

End of Feed