Shaktimaan-Phantom समेत इन 5 SuperHero Movies पर फिर गया पानी, फूटी रणवीर-आर्यन की किस्मत

Bollywood's shelved Superhero movies: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई है कि इस फिल्म को मेकर्स ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शक्तिमान बॉलीवुड का ऐसा पहला सुपरहीरो प्रोजेक्ट नहीं है, जो बंद हुआ है। इससे पहले भी कई सारे सुपरहीरो प्रोजेक्ट बंद हो चुके हैं, जिनकी वजह से फैंस को निराशा हुई है।

Bollywood's shelved Superhero movies: एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक्सपेरिमेंट करने से झिझकती नहीं थी। फिल्मकारों को अपनी कहानी पर भरोसा होता था और वो नए एक्टर्स के साथ भी अपना प्रोजेक्ट शुरू कर लेते थे लेकिन पिछले कुछ समय से बाजार का ऐसा दवाब फिल्मकारों पर पड़ा है कि कुछ नया बनाने में उनके भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कुछ भी नया पेश नहीं किया जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही ये खबर आई है कि रणवीर सिंह स्टारर शक्तिमान भी ठंडे बस्ते में चली गई है, जिसे साउथ डायरेक्टर बेसिल जोसेफ बनाने वाले थे। शक्तिमान अकेला ऐसा बिग बजट सुपरहीरो प्रोजेक्ट नहीं है, जो बंद हुआ है। इससे पहले भी कई सुपरहीरो प्रोजेक्ट बंद हो चुके हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही 5 सुपरहीरो प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो अनाउंस तो हुए लेकिन कभी भी बन ना सके।

Bollywood SuperHero Movies

Image Source: AI Generated Images

कुणाल कपूर-अनुराग कश्यप की 'डोगा'

Image Source: AI

अनुराग कश्यप को लोगों के बीच में इंडी मूवीज की वजह से पहचान मिली है। वो कम बजट में अच्छी कहानियां बनाते हैं और दर्शकों को चौंकाते हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने सुपरहीरो फिल्म बनाने की कोशिश की थी। एक्टर कुणाल कपूर के साथ वो राज कॉमिक्स के किरदार डोगा पर फिल्म बनाना चाहते थे। अनुराग कश्यप ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली थीं और प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू हो गया था लेकिन आखिर में बजट इश्यू के चलते सुपरहीरो फिल्म डोगा बंद हो गई। डोगा की कहानी कभी भी पन्नों से स्क्रीन पर न आ सकी, वरना लोग कुणाल कपूर को सुपरहीरो के अवतार में देखते। अनुराग कश्यप ने सुपरहीरो फिल्म डोगा को दोबारा शुरू करने की भी कोशिश की लेकिन ये प्रोजेक्ट फ्लोर पर ना जा सका।

End of Feed