2026 के इस महीने से फ्लोर पर जाएगी 'Shakti Shalini', अमर कौशिक ने अनीत पड्डा को चुनने की बताई वजह

Aneet Padda's Shakti Shalini: दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा नजर आएंगी, इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमर कौशिक ने बताया कि इस मूवी के लिए अनीत पड्डा को ऑनबोर्ड किस तरह लिया गया।

Aneet Padda's Shakti Shalini: हाल ही में दिवाली के खास मौके पर दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दिवाली के खास मौके पर अब फिल्म 'थामा' देखने से पहले दर्शकों को 'शक्ति शालिनी' का 60 सेकंड लंबा अनाउंसमेंट प्रोमो दिखाया गया। इस मूवी के लिए मेकर्स ने पहले कियारा आडवाणी की चुना था। मगर बाद में खबरें सामने आई है कि 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है। अनाउंसमेंट टीजर के साथ अनीत पड्डा की एंट्री की पुष्टि भी हो गई। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की यह अगली फिल्म होगी, जिसे साल 2026 में 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमर कौशिक ने फिल्म 'शक्ति शालिनी' के बारे में बात की और उन्होंने इसके लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना इसका कारण भी बताया।

Aneet Padda and Amar Kaushik

Pics Credit: IMDb

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अमर कौशिक ने कहा, 'अगले साल यानी 2026 में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक फिल्म ही आएगी। हमें लगता है कि यह लोगों के लिए ओवरडोज जैसा नहीं होना चाहिए। हम इतने कम समय में ज्यादा फिल्में भी नहीं दे सकते हैं। अगले साल केवल 'शक्ति शालिनी' को ही लाने का प्लान है।'

End of Feed