बॉलीवुड

क्या Shakti Shalini के सेट से नाना पाटेकर का लुक लीक हो गया है?

फिल्म शक्ति शालिनी के सेट से नाना पाटेकर का लुक लीक हो चुका है। सेट से सामने आई पिक्स में नाना पाटेकर तांत्रिक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं।

Image

क्या Shakti Shalini के सेट से नाना पाटेकर का लुक लीक हो गया है?

मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग बिग बजट माइथोलॉजिकल मूवी शक्ति शालिनी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म में सैयारा स्टार अनीत पड्डा लीड रोल में दिखाई देंगी। अगर शक्ति शालिनी के सेट से सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो इसमें मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। नाना पाटेकर की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हुई हैं, जिनमें वो तांत्रिक की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं और उनके सिर पर लाल पगड़ी बंधी हुई है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड बॉलीवुड में वापसी करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? बेटी Sonakshi Sinha ने सच से उठाया पर्दा)

Shakti Shalini के सेट से लीक हुआ Nana Patekar का लुक

टाइम्स नाउ नवभारत की टीम हमेशा कोशिश करती है कि वो अपने पाठकों को फिल्मों से जुड़ी खबरें सबसे पहले दे। इसी सिलसिले में हमारे हाथ नाना पाटेकर की ताजा तस्वीरें लगी हैं, जिनमें वो शक्ति शालिनी के सेट पर नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर की तस्वीरें देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो इस मूवी में एक तांत्रिक की भूमिका में दिखाई देंगे क्योंकि उन्होंने काले कपड़ों के साथ-साथ सिर पर लाल पगड़ी भी पहन रखी है और उनके माथे पर राख का तिलक नजर आ रहा है। (ये भी पढ़ें: Rajinikanth ने बताया कैसी है सूर्या-तृषा की 'Karuppu', डायरेक्टर आरजे बालाजी को किया कॉल)

क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी शक्ति शालिनी

मैडॉक फिल्म्स ने अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी का अनाउंसमेंट बीते साल मूवी थामा के साथ किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कारोबार करने में सफल रही थी। शक्ति शालिनी के साथ अनीत पड्डा के अलावा विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह के नाम जुड़ते रहे हैं और अब इस लिस्ट में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है। फिल्म शक्ति शालिनी इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी लेकिन अंदरखाने की खबरें हैं कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि वो शाहरुख खान की किंग के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article