प्रॉब्लम्स से डील करने के लिए शाहरुख अपनाते हैं ये मंत्रा, बताया कैसा है सलमान - अक्षय संग रिश्ता?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 05:25 PM IST

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के बाद आज फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। एक्टर ने अपने फैंस के लिए आस्कएसआरके सेशन रखा। इस दौरान एक्टर ने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फैंस को खास मौका दिया। एक्टर ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर आस्कएसआरके (AskSRK) सेशन रखा। इस सेंशन के दौरान फैंस ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे। एक्टर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और सभी सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने पूछा कि वो क्या चीज है जो आपके बुरे समय में भी मोटिवेट करती है? इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, मैं हमेशा मानता हूं कि अगर कुछ बुरा हो रहा है भगवान ने आपके लिए कुछ अच्छा सोचा है। एक्टर के लिए साल काफी मुश्किल भरा था।

Shahrukh khan (6)

Shahrukh khan (image: instagram)

शाहरुख ने बताया सेलेब्स संग है कैसा रिश्ता

फैन ने पूछा कि पठान (Pathaan) के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) से आपने क्या सीखा? इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा वो बहुत मेहनती हैं और वो सभी चीजों में माहिर हैं। उनके साथ काम करने में मजा आया। इसके बाद दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल पूछा गया। फैन ने कहा आप दोनों ही मेरे फेवरेट है लेकिन उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

End of Feed