फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) इस दुनिया में नहीं रहीं। पामेला चोपड़ा रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की सास थीं और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की मां थीं। पामेला के निधन पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पामेला ने कई फिल्मों में लेखक, डिजाइनर और सह निर्माता की तरह काम किया था। पामेला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पामेला की इंडस्ट्री के लोगों से बेहद अच्छी बॉन्डिंग थीं। पामेल के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। इस मुश्किल समय में परिवार को संवदेनाएं दने के लिए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने बेटे आर्यन (Aaryan) के साथ उनके घर पहुंचे हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख यशराज के घर के बाहर अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं।
shahrukh and aaryan (credit pic: instagram)
शाहरुख के अलावा पामेला को श्रद्धांजलि देने के लिए राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, वैभवी मर्चेंट समेत कई सेलेब्स पहुंचे हैं। वाईआरएफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि आज सुबह 11 बजे पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पामेला के अंतिम दर्शन में पहुंचे शाहरुख खान
रिपोर्ट्स के अनुसार, पामेला पिछले कुछ दिनों से निमोनिया होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने लीलावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। पामेला के निधन पर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने शोक जताते हुए ट्वीट किया था। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा था, धीरे-धीरे सभी दोस्त छोड़ कर जा रहे हैं। गुड बाय पैम चोपड़ा। आप और यशजी मेरे जिंदगी का अहम हिस्सा थे। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि मुझे आपके साथ बहुत समय बिताने का मौका मिला। ओम शांति।
पामेला को आखिरी बाद नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा के बारे में बात की थी। पामेला यश चोपड़ा के साथ उनकी फिल्मों में अक्सर अपने आइडिया देती थीं ताकि लोगों को कुछ नया देखने को मिले।
