Pathaan Teaser सोशल मीडिया पर छाया, वीडियो देखकर बढ़ जाएंगी आपके दिल की धड़कने

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 11:53 AM IST

Shah Rukh Khan Film Pathan Teaser Viral: शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर पठान का टीजर रिलीज किया जा रहा है। लंबे वक्त से ट्विटर पर #Pathaanteaser और #ShahRukhKhanbirthday ट्रेंड कर रहा है।

Pathan Teaser Viral: शाहरुख खान लंबे वक्त के बाद अपकमिंग फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। पठान फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी बज देखने को मिल रहा है। किंग खान के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर भारी तादाद में फैंस जमा हैं और शाहरुख ने भी देर रात फैंस को अपना दीदार कराया। इतना ही नहीं शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर यानि आज (2 नवंबर) को पठान का टीजर रिलीज किया गया है। लंबे वक्त से ट्विटर पर #Pathaanteaser और #ShahRukhKhanbirthday ट्रेंड कर रहा है। अब इसी बीच शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही है और एक बार फिर से ट्विटर पर पठान टीजर ट्रेंड होने लगा है।

pathaan teaser Video Viral

pathaan teaser Video Viral

इसी के साथ सोशल मीडिया पर पठान का टीजर वीडियो भी वायरल हो रहा है। जी हां, पठान टीजर ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान जबरदस्त लुक में एक्शन सीन्स करते दिख रहे हैं। 1.31 मिनट के पठान टीजर वीडियो में शाहरुख के अलग-अलग लुक्स और एक्शन सीन्स नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। हालांकि आपको बताते चलें पठान का ये टीजर वीडियो फैन मेड है।

End of Feed