Shahid Kapoor made Fun of Bollywood Starkids: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर की एक्टिंग के दीवाने कई लाखों-करोड़ों लोग हैं। सिर्फ यही नहीं वह प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक्टर की बैक टू बैक फिल्मों ने सभी को इंप्रेस कर दिया है, जिससे अब एक्टर के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड के स्टारकिड्स का मजाक बनाया, आखिर शाहिद ने ऐसा क्या बोला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
यह भी पढ़ें :- शाहिद कपूर ने देवा के सेट से शेयर की रफ-एंड-टफ तस्वीर, एक्शन अवतार से जीता फैंस का दिल
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने 'नो फ़िल्टर नेहा' के एक एपिसोड मे कहा की हर किसी को लगता था की यह पंकज कपूर का बेटा है। लेकिन असलियत में कैरिक्टर एक्टर के पास कोई ताकत नहीं होती है। सभी पावर बड़े फिल्म स्टार, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर के पास होती है और अगर आप गाड़ी बिएमडब्लू में बैठकर और दूसरी खरीद लेने में कोई मजा नहीं है।
साथ ही एक्टर ने बताया की उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर शामक दावक के साथ की थी, वह बैकग्राउंड डान्सर बन स्टार्स के पीछे रहते थे। सिर्फ स्टार के नहीं अपने खुद के साथियों के पीछे रहता था, लेकिन मेहनत कर मैंने आगे बढ़ना शुरू किया। स्ट्रगल करना मतलब मेहंदी गाड़ियों में बैठना नहीं ट्रेन और बस में धक्के खाने से पता चलता है। यहां तक ये भी सोचना पड़ता है की फोटोशूट के पैसा कहां से आएंगे। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे जो हिट रही। साथ ही वह अब जल्द ही फिल्म देवा में नजर आएंगे जो थ्रिलर फिल्म है।
