Cocktail 2 Update: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बीच फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक फिल्म के सभी विजुअल सीन बिना किसी बदलाव के रखे गए हैं। (ये भी पढ़ें-Cocktail 2 के साथ आएगा इन 2 फिल्मों का टीजर, सामने आया बड़ा अपडेट)
'कॉकटेल 2' को लेकर सामने आया अपडेट (cocktail 2 film)
'कॉकटेल 2' को लेकर सामने आया अपडेट
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के किसी भी रोमांटिक या इंटिमेट सीन पर कोई कट नहीं लगाया गया है। यानी फिल्म के सभी विजुअल सीन बिना किसी बदलाव के रखे गए हैं। हालांकि सेंसर बोर्ड ने कुछ ऑडियो बदलाव करने के निर्देश दिए थे। फिल्म के सबटाइटल में इस्तेमाल किए गए एक आपत्तिजनक शब्द को हटाया गया है। इसके अलावा फिल्म में जहां-जहां 'अग्नि' शब्द का इस्तेमाल हुआ था, उसे बदलकर 'दीया' कर दिया गया। इन बदलावों के बाद 16 जून को फिल्म को आधिकारिक तौर पर 'A' सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म की कुल लंबाई 149 मिनट 19 सेकेंड यानी 2 घंटे 29 मिनट 19 सेकेंड है।
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2
बताते चलें कि फिल्म 'कॉकटेल 2' 2012 में आई 'कॉकटेल' का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और श्रद्धा कपूर की मूवी 'ईथा' का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आएगा। इस रिपोर्ट ने फैंस को और भी ज्यादा बेताब कर दिया है।
