करण जौहर-शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके, अपने संगीत में कियारा के भाई संग सिद्धार्थ ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 11:58 AM IST

sidharth malhotra and kiara advani sangeet ceremony Inside Details: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के संगीत से जुड़ी इनसाइड जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, संगीत बेहद उत्साह के बीच आयोजित किया गया था। संगीत में अभिनेता सिद्धार्थ ने कियारा के भाई मिशाल के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया।

shahid kapoor and karan johar dance in Sid-kiara sangeet: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। कपल लंबी डेटिंग के बाद आज अपने परिवार और करीबीयों की बीच सात फेरे लेगा। जी हां, आखिरकार वह दिन आ गया है जब बॉलीवुड का पसंदीदा कपल शादी करेगा। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी को मीडिया की नजरों से दूर प्राइवेट करना चाहते थे इसलिए उन्होंने तैयारियों में लगे स्टाफ के लिए नो फोन पॉलिसी लागू की हुई है। कियारा और सिड की शादी के लिए जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस जगमगा उठा है।

Sidharth Malhotra Kiara Advani sangeet

अब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के संगीत से जुड़ी इनसाइड जानकारी सामने आई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगीत बेहद उत्साह के बीच आयोजित किया गया था। संगीत में अभिनेता सिद्धार्थ ने कियारा के भाई मिशाल के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। मिशाल एक रैपर, संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। उनके बारे में बताया गया है कि मिशाल ने अपनी बहन के लिए एक खास सॉन्ग भी तैयार किया था।

End of Feed