Alia Bhatt के जीजू बने ईशान मेहरा, बहन Shaheen Bhatt ने शेयर कीं इंगेजमेंट की तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2026, 12:39 PM IST

Shaheen Bhatt-Ishaan Mehra Engagement: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपने बॉयफ्रेंड इशान (Ishaan Mehra) से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से दी।

Shaheen Bhatt-Ishaan Mehra Engagement: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। शाहीन भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। कुछ महीन पहले शाहीन भट्ट ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इशान (Ishaan Mehra) के साथ फोटोज शेयर की थी। इन तस्वीरों में शाहीन भट्ट और इशान मस्ती करते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से माना जा रहा है था कि शाहीन भट्ट इशान से जल्द शादी कर लेंगी। अब शाहीन भट्ट ने इस ओर एक कदम बढ़ा लिया है। शाहीन भट्ट ने इशान से सगाई कर ली है। (ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बर्फीली वादियों के बीच मनाई शादी की चौथी सालगिरह, केक काट की जश्न की शुरुआत )

shaheen bhatt-ishaan mehra engagement

शाहीन भट्ट ने की इशान संग सगाई (Pic Credit: shaheen bhatt Instagram)

शाहीन भट्ट ने की सगाई

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह शाहीन भट्ट की अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें हैं। शाहीन भट्ट की इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। शाहीन भट्ट ने तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने इशान मेहरा से सगाई कर ली हैं। शाहीन भट्ट इन वायरल हो रही तस्वीरों में अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। शाहीन भट्ट के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल देखने को मिली, जो फैंस का दिल लूट रही है। शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा फोटोज में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शाहीन भट्ट ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर कर मचाई खलबली, आलिया भट्ट के 'जीजू' पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार)

End of Feed