आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बर्फीली वादियों के बीच मनाई शादी की चौथी सालगिरह, केक काट की जश्न की शुरुआत

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर सोशल मीडिया हैंडल से सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Authored by: अभयUpdated Apr 14 2026, 13:26 IST
आलिया ने रणबीर कपूर संग शेयर कीं वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरें Image Credit : Alia Bhatt Instagram01 / 06

आलिया ने रणबीर कपूर संग शेयर कीं वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। आलिया भट्ट अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वेडिंग एनिवर्सरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

आलिया-रणबीर की शादी को हुए 4 सालImage Credit : Alia Bhatt Instagram02 / 06

आलिया-रणबीर की शादी को हुए 4 साल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज यानी 14 अप्रैल को अपनी शादी के 4 साल पूरे कर लिए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 14 अप्रैल 2022 को शादी हुई थी।

आलिया-रणबीर ने जमकर की मस्तीImage Credit : Alia Bhatt Instagram03 / 06

आलिया-रणबीर ने जमकर की मस्ती

इस वायरल हो रही तस्वीर में आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कपल की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बेटा राहा भी आईं नजरImage Credit : Alia Bhatt Instagram04 / 06

बेटा राहा भी आईं नजर

वेडिंग एनिवर्सरी के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी नजर आईं। इस तस्वीर में राहा अपने पापा रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

रणबीर-आलिया की तस्वीर ने लूटा दिलImage Credit : Alia Bhatt Instagram05 / 06

रणबीर-आलिया की तस्वीर ने लूटा दिल

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की ये तस्वीर लोगों का दिल लूट रही है। इस तस्वीर में कपल का फेस चांद सा चमक रहा है।

आलिया-रणबीर ने किया कैंडल लाइट डिनरImage Credit : Alia Bhatt Instagram06 / 06

आलिया-रणबीर ने किया कैंडल लाइट डिनर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने वेडिंग एनिवर्सरी पर कैंडल लाइट डिनर किया। आलिया भट्ट ने इसकी प्यारी सी झलक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!