Kangana Ranaut on Adhyayan Suman Allegation: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। कंगना रनौत अक्सर ऐसे बयान देती हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। कंगना रनौत कभी बॉलीवुड को सेकर कुछ बोलती हैं, तो कभी स्टार्स पर अपना रिएक्शन देती हैं। इन सब के बीच कंगना रनौत का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) के आरोपों पर जवाब दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:क्या Chirag Paswan से है Kangana Ranaut को मोहब्बत? एक्ट्रेस ने खोला दबा राज )
कंगना रनौत के खुलासे ने मचाई हलचल
एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कंगना रनौत का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। एएनआई से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि उस दौरान उन्हें बहुत तीखे हमलों का सामना करना पड़ा था। अध्ययन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'मेरा एक्स जिसने मेरे खिलाफ केस किया और उसके ऊपर कुछ लोग खड़े हो गए कि ये तो खराब है। खून पीती है। काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है।' अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का साल 2008 में अफेयर था। लेकिन 2015 में एक केस दर्ज करवाया गया था। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'उस समय बहुत साफ-साफ विच हंट रहा था और मैं मुश्किल से 26 या 27 साल की थी। तो जब वे मेरे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, तो मुझे उन्हें अच्छा क्यों दिखाना चाहिए मेरे पास उन्हें अच्छा दिखाने का कोई कारण नहीं है।' (ये भी पढ़ें: 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर Deepika Padukone के समर्थन में उतरी Kangana Ranaut, कहा- 'ये उन्होंने कमाया है')
सासंद है कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी धमाल मचा रही हैं। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव ने हिमाचल के मंडी से चुनाव जीता था। कंगना रनौत इस चुनाव के दौरान एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी।

कंगना रनौत ने पुराने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Times Now)
फ्लॉप जा रही हैं फिल्में
कंगना रनौत की एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही हैं। कंगना रनौत लास्ट फिल्म इमरजेंसी में नजर आईं थी। कंगना रनौत ने इस फिल्म के अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। लेकिन इसके बाद भी फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
