Dunki Teaser Attached With Tiger 3: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 में अब तक 'पठान' और 'जवान' सहित दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब निर्मार्ताओं ने शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' (Dunki) को भी रिलीज करने का फैसला कर लिया है। अब जो ताजा अपडेट्स सामने है उसके मुताबिक शाहरुख खान के फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के साथ 'डंकी' के टीजर को अटैच किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार हिरानी इस दिवाली पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के टीजर को फैन्स के बीच पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के टीजर की एडिटिंग पर भी काम शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी यह भी सुनने में आ रहा है कि सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के साथ शाहरुख खान की 'डंकी' के टीजर को भी अटैच किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' इस साल क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सलार' (Salaar) से होगी। दोनों ही फिल्मों की टक्कर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई देंगे।
