Shah Rukh Khan Birthday: फराह ने गाल पर किस करते हुए शेयर की तस्वीर, आदित्य -गुलशन ने पुराने दिनों को किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 11:12 AM IST

Bollywood Stars on Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आज फैंस से लेकर आम लोगों तक किंग खान को विश करते हुए नजर आए। तो वहीं स्टार्स ने भी शाहरुख खान बर्थडे विश किया। तो चलिए...

Bollywood Stars on Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को 60 साल के हो गए। इस दौरान लोग सोशल मीडिया से लेकर उनके घर मन्नत के बाहर तक किंग खान को विश करने पहुंचे हैं। शाहरुख खान के फैंस के साथ-साथ अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी बर्थडे विश करना शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर स्टार्स किंग खान को बर्थडे की बधाई देते नजर आए। किसी ने शाहरुख खान के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर विश किया, तो किसी ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में खूब प्यार लुटाया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारे किंग खान को बर्थडे विश करते नजर आए।

Bollywood Stars on Shah Rukh Khan Birthday

Image Source: Reddit

फराह खान ने लुटाया प्यार

शाहरुख खान की बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को गाल पर किस करते हुए तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है। इस क्यूट सी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर हे हैं।

End of Feed