'मुझे भी बता दो जवान रहने का राज', अनिल कपूर से Shah Rukh Khan ने मांगा सीक्रेट

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर अनिल कपूर को उनकी जवानी का राज बताने के लिए कहा। अनिल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी, जिसके जवाब में किंग खान ने उनकी फिटनेस का राज पूछा है?

बॉलीवुड में उम्र बढ़ने के साथ जहां कई सितारों के चेहरे पर इसका असर दिखने लगता है, वहीं अनिल कपूर ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिटनेस और जवानी आज भी लोगों को हैरान करती है। उनकी इस फिटनेस के कायल सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी हैं। हाल ही में शाहरुख ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) से कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ananya Panday की तस्वीरों का बिना इजाजत नहीं होगा इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश)

shah rukh khan

शाहरुख खान का मजाकिया अंदाज (pic credit-twitter)

शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की तारीफ

दरअसल, 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अनिल ने अपने संदेश में शाहरुख के साथ बिताए पुराने पलों, दोस्ती और उनकी शानदार शख्सियत का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इतने सालों बाद भी शाहरुख का अंदाज और उनका मस्ती भरा स्वभाव वैसा ही है। साथ ही उन्होंने जल्द मिलने की बात भी कही। अनिल के इस प्यार भरे मैसेज का जवाब देते हुए शाहरुख ने भी दिल छू लेने वाला कमेंट किया। उन्होंने अनिल को मुंबई में अपने शुरुआती दोस्तों में से एक बताया और उन्हें सबसे 'झकास' इंसान कहा। लेकिन इसके बाद शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मुझे भी बताइए कि उम्र बढ़ने से कैसे रोकते हैं।' शाहरुख का यह कमेंट देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

End of Feed