Shah Rukh Khan Pic Leaked from 'King' Shooting: जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म 'किंग' (King) के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुपरस्टार ने सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म साइन की है और तमाम उम्मीदों के बीच जवान अभिनेता की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। शाहरुख खान एक महाराजा जैसी कुर्सी पर कई लोगों के आसपास सूट पहने बैठे हैं। सुपरस्टार का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है और जब से यह दावा किया गया है कि यह तस्वीर किंग के सेट से लीक हुई है और अभी शाहरुख खान कथित तौर पर स्पेन में शूटिंग कर रहे हैं, तब से फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। आइए शाहरुख खान की इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।
Shah Rukh Khan Starts shooting for 'King'
एक यूजर ने दावा किया कि शाहरुख खान स्पेन में शूटिंग कर रहे हैं और यह किंग के सेट से उनकी लीक हुई तस्वीर है, 'KING के सेट से पहली लीक तस्वीर। शाहरुख फिलहाल फिल्म के लिए स्पेन में शूटिंग कर रहे हैं।'
सुहाना खान भी आएंगी नजर
सुहाना खान जिन्होंने ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई द आर्चीज़ से अपना डेब्यू किया है। जिसके बाद अब वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ किंग में नज़र आएंगी। द किंग कथित तौर पर एक हॉलीवुड फिल्म पर आधारित है और अभिनेता एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक सुपरस्टार ने अपनी अगली रिलीज पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
