बॉलीवुड

Mr and Mrs Mahi Box office Day 2: जान्हवी कपूर-राजकुमार राव स्टारर ने शनिवार को मचाया धमाल, कर डाली धांसू कमाई

Mr and Mrs Mahi Day 2 Box Office Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म ने दो दिनों में 11 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Mr and Mrs Mahi Day 2 Box Office Collection

Mr and Mrs Mahi Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) 31 मई के दिन रिलीज हुई। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को शानदार रिव्यू मिले। अच्छे रिव्यू मिलने की वजह से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी और ऐसा हुआ भी। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आइए देखें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने ओपनिंग डे पर 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 4.50 से 5.00 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया है। फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रवीवार की छुट्टी होने की वजह से ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ 31 मई के दिन अभिनय देव के निर्देशन में बनी दिव्या खोसला की फिल्म 'सवी ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi A Bloody Housewife Movie) भी रिलीज हुई है। यह फिल्म भी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। अब देखना यह है कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article