बॉलीवुड

Aamir Khan से पहली बार ऐसे मिली थीं किरण राव, तलाक के बाद दोनों के रिश्तों पर पहली बार किया रिएक्ट

Kiran Rao and Aamir Khan Divorce: लापता लेडीज की डायरेक्टर और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अब अपनी और आमिर की पहली मीटिंग को लेकर खुलासा किया है। आमिर संग तलाक के बाद किरण ने पहले बार दोनों के रिश्ते को लेकर बात की थी।

Image

Kiran Rao talks about her first meeting With Aamir Khan

Kiran Rao and Aamir Khan Divorce: आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) अपने तलाक को लेकर बेहद मुखर हैं और यह पहली बार है कि कोई बॉलीवुड कपल अपने तलाक को लेकर इस तरह से बात कर रहा है। आमिर और किरण के बीच कोई दुश्मनी नहीं है, वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक्स कपल के बीच का रिश्ता सराहनीय है। अपने लेटेस्ट एपिसोज में, किरण राव ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया और बताया कि आखिरकार उन्होंने एक-दूसरे को कैसे डेट करना शुरू किया। किरण राव का ये बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

साइरस ब्रोचा के साथ एक इंटरव्यू में किरण ने खुलासा किया, 'मैं काम के बीच में थी जब रीमा कागती ने मुझे फोन किया और कहा कि भुज में यह हो रहा है, क्या आप आना चाहते हैं?। वह बोलीं, 'यह अच्छी फिल्म है,' 100 साल पहले की एक अलग बोली अवधी में आधारित इस स्पोर्ट्स फिल्म को बनाने में आमिर एक बड़ा जोखिम ले रहे थे, उन सभी के साथ काम करना मेरे लिए एक एक्टिंग स्कूल जैसा अनुभन था।'

इसी के साथ ही किरण राव ने कहा कि अपनी पहली फिल्म धोबी घाट कैसे लिखी जब वह आमिर के साथ सफर कर रही थीं, जब वह रंग दे बसंती की शूटिंग कर रहे थे। किरण ने कहा, 'जब मैं स्वदेस पर काम कर रही थी, तो मैं आमिर के साथ फिर से जुड़ गई। उस दौरान, वह मंगल पांडे की शूटिंग कर रहे थे। तभी हमने डेटिंग शुरू की। स्वदेस खत्म होने के बाद, आमिर ने रंग दे बसंती शुरू की थी और जब वह रंग दे बसंती की शूटिंग कर रहे थे, तो मैंने सोचा कि चलो उनके साथ रहूं और लिखूं। दरअसल मैंने अपनी फिल्म धोबी घाट तब लिखी थी जब आमिर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article