Pathaan Box Office Collection Day 26: टूट गया 'Bahubali 2' का 6 साल पुराना रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के नजदीक पहुंची पठान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 10:04 AM IST

Pathaan Box Office Collection Day 26: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। पठान ने अब सुपरहिट फिल्म बाहूबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के भी बेहद नजदीक आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान ने तोड़ा बाहूबली 2 का बड़ा रिकॉर्ड।
  • 1000 करोड़ कमाने के नजदीक पहुंची पठान।
  • रिलीज के कई दिनों बाद भी पठान की कमाई जारी है।

Pathaan Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) को बीते महीने 25 जनवरी को रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। पठान ने अब प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहूबली 2 (Bahubali 2) का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी अब 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक आ गया है। पठान की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख फैंस दंग रह गए हैं। ना सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। लम्बे समय के बाद कोई बॉलिवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना दमदार प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख खान की इस एक्शन फिल्म के बाद बॉलीवुड दोबारा पटरी पर लौट आया है।

Shah Rukh Khan breaks Bahubali 2 Record

Shah Rukh Khan breaks Bahubali 2 Record

बाहूबली 2 का रिकॉर्ड टूटा

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभी तक हिन्दी मार्केट में बाहुबली 2 ने सबसे ज्यादा 511 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिसके बाद अब पठान ने रिलीज के 26 दिनों के बाद 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी रविवार को इंडिया में ही 3-4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो भी 1000 करोड़ को छूने के बेहद नजदीर है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 988 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

End of Feed