बॉलीवुड

ग्रैंड शादी से कम नहीं थी Shilpa Shetty की बेटी की बर्थडे पार्टी, देखें इनसाइड वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 11:45 AM IST

shilpa shetty share daughter birthday party inside video: अब समिशा शेट्टी की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो मां शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है जिसमें इस ग्रैंड पार्टी की झलक दिखाई दे रही है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी। इसकी झलक वीडियो में साफ दिख रही है।

Image

shilpa shetty daughter birthday party

shilpa shetty daughter birthday party video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समिशा 3 साल की हो गई हैं। इस मौके पर कपल ने एक बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे। शिल्पा शेट्टी की बेटी की बर्थडे पार्टी काफी शानदार रही और इसमें कई सेलेब्स अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को लेकर आए थे। शनिवार की शाम ढेरों स्टारकिड्स को एकसाथ स्पॉट किया गया था। अब समिशा शेट्टी की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो मां शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है जिसमें इस ग्रैंड पार्टी की झलक दिखाई दे रही है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- 'जब आपकी 3 साल की बेटी के लिए पहली बार जन्मदिन की पार्टी होती है(नो थैंक्स टू कोविड) तो यह एक मिनी शादी बन जाती है। जब ऐसा होता है तो आपको मदद की ज़रूरत होती है! बहुत बहुत धन्यवाद दीपाली और रोसदा सब कुछ के लिए योजना बनाने और मेरे जीवन को आसान बनाने के लिए!' वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि पार्टी में डांस, गेम जोन, फोटोशूट और प्ले गेम काफी कुछ एक्ट्रेस ने अरेंज किया था।

समिशा शेट्टी कैंडी पिंक ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। वहीं शिल्पा शेट्टी फ्लोरल प्रिंट फ्रिल स्कर्ट के साथ ब्लैक टी-शर्ट में सुपर हॉट लग रही थीं। शमिता शेट्टी भी फैमिली पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर के बच्चे यश और रूही, तुषार कपूर को बेटे लक्ष्य, रोहिणी अय्यर, ईशा देओल, निकेतन धीर, रानी मुखर्जी और अन्य लोगों को यहां देखा गया।

आपको बता दें, 45 की उम्र में शिल्‍पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने का फैसला लिया था। इससे पहले उनके कई मिसकैरिज हो गए थे। वह नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा वियान अकेले रह जाए। शिल्पा और राज का एक बेटा वियान है जिसका जन्‍म 2009 में हुआ था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article