Waves 2025: शाहरुख खाने ने इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की डिबेट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कभी भी उस दुनिया में अपनी जगह नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 09:48 AM IST

WAVES 2025: वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस समिट में ‘द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर’ सेशन के दौरान शाहरुख खान ने बॉलीवुड में चल रही इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस पर खुलकर बात की। इस दौरान शाहरुख खान ने जो बयान दिया वो खूब वायरल हो रहा है।

WAVES 2025: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) को लेकर चारों तरफ खूब चर्चा हो ही है। इस समिट में बॉलीवुड के स्टार्स ने रंग जमा दिया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण से लेकर कार्तिक आर्यन तक इस समिट में नजर आए। शाहरुख खान ने समिट में कई अलग-अलग मुद्दों पर बात की, जिसको लेकर खूब चर्चा है। लेकिन ‘द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर’ सेशन में कही गई शाहरुख खान की बात ने बी-टाउन को हिला दिया है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में चल रही इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस पर खुलकर बात की और ऐसा बयान दिया कि हर कोई उनका कायल हो गया।

Shah Rukh Khan Waves 2025

शाहरुख खान ने इस बात ने मचाया हंगामा

वेव्स 2025 समिट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने करण जौहर (Karan Johar) के साथ ‘द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर’ सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 'मुझे इनसाइडर और आउटसाइडर का फर्क पसंद नहीं। ये मायने नहीं रखता कि तुम कहां से आए हो। असल बात ये है कि तुम अपनी फील्ड में जगह कैसे बनाते हो। लोग सोचने लगते हैं, ‘मैं बाहर से हूं, मुझे मौका नहीं मिलेगा, मेरा बैकग्राउंड अच्छा नहीं है।’ अगर तुम ऐसे रोना-धोना शुरू कर दोगे और खुद को कमजोर समझोगे, तो कभी भी उस दुनिया में अपनी जगह नहीं बना पाओगे, जहां तुम पहुंचना चाहते हो।' इसके अलावा शाहरुख ने सिनेमाघरों की कमी पर भी बात की और कहा, 'सिनेमा देखना अब बहुत महंगा हो गया है। हमें चीन की तरह ज्यादा और सस्ते थिएटर्स चाहिए।' किंग खान का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed