Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: शाहरुख, सलमान-आमिर ने किया 'नाटू-नाटू' पर डांस, फैंस बोले- 'दिन बन गया'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 3, 2024, 08:56 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंकशन के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया। इस पार्टी में फैंस को ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ में परफॉर्म किया। तीनों साथ में नाटू-नाटू गाने पर थिरकते हुए नजर आए।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। प्री वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्मेंस दी। इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ में परफॉर्म किया। तीनों सुपरस्टार ने नाटू-नाटू गाने पर डांस किया। तीनों खान को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

वीडियो में शाहरुख, सलमान और आमिर एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं। तीनों ने पहले साथ में नाटू-नाटू का हुक स्टेप किया। इसके बाद सलमान तौलिया डांस करते हैं जिसे शाहरुख और आमिर फॉलो करते हैं। इसके बाद आमिर और शाहरुख भी अपने -अपने आइकोनिक डांस स्टेप्स करते नजर आए। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान, शाहरुख, आमिर ने किया नाटू-नाटू पर डांस

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में फैंस के लिए ये ऐतिहासिक पल रहा। तीनों खान साथ में लंबे समय बाद परफॉर्म करते नजर आए। इसके बाद तीनों राधिका, अनंत और पूरे अंबानी परिवार को साथ में स्टेज पर बुलाते हैं। अंबानी परिवार ने साथ में डांस किया। प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन में बॉलीवुड सितारों ने अलग-अलग गानों पर परफॉर्मेंस दी। तीनों खान के अलावा जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे ने बोले चूड़ियां पर परफॉर्मेंस दीं। चारों एक्ट्रेस ने साथ में परफॉर्म किया।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed