Ask SRK session: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भगवान गणेश के बड़े भक्त हैं। वो हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने घर पर गणपति बप्पा की पूजा की। हालांकि, इन दिनों उनका घर मन्नत रेनोवेशन के चलते बंद है। ऐसे में शाहरुख और उनका परिवार फिलहाल मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित पूजा कासा में रह रहा है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने वहीं सादगी से गणपति बप्पा की पूजा की। इस बीच शाहरुख ने अपने एक्स पर हुए ‘आस्क एसआरके’ सेशन में गणेश चतुर्थी की प्लानिंग के बारे में भी बात की। एक फैन ने उनसे पूछा कि वह इस बार गणपति उत्सव कैसे मना रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: कैप्टेंसी के लिए Arishfa Khan-Scout OP में हुई हाथापाई, यूट्यूबर की हरकत देख खिसका जनता का दिमाग)
शाहरुख खान के घर कैसे मनता है गणपति उत्सव (पिक क्रेडिट-instagram)
शाहरुख खान के घर कैसे मनता है गणपति उत्सव
Ask SRK में शाहरुख खान ने बताया कि उनकी पत्नी गौरी आरती करती हैं और फिर सभी लोग मिलकर पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार रात में गणपति विसर्जन भी किया जाएगा। उनके बच्चे और दोस्त भी घर पर इकट्ठा होते हैं और सभी मिलकर खूब हंसी-मजाक करते हैं। शाहरुख के मुताबिक, उनका गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन बेहद सिंपल और परिवार के साथ समय बिताने वाला होता है। एक फैन ने शाहरुख से उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की नई झलक को लेकर भी सवाल किया। फैन ने लिखा कि सभी लोग लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के राजा यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की नई झलक कब देखने को मिलेगी। इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए फैंस से ‘किंग’ की सफलता के लिए गणपति बप्पा से प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने फैंस को गणपति चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं।
शाहरुख खान के घर कैसे मनता है गणपति उत्सव (pic credit-twitter)
शाहरुख खान और गौरी खान ने हमेशा अपने परिवार में सभी धर्मों का सम्मान किया है। शाहरुख मुस्लिम हैं, जबकि गौरी हिंदू हैं। शाहरुख पहले भी अपने बच्चों की परवरिश और धर्म को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि जब उनकी बेटी ने उनसे पूछा था कि उनका धर्म क्या है, तो उन्होंने स्कूल के फॉर्म में धर्म की जगह ‘इंडियन’ लिखा था। वहीं, गौरी खान भी कह चुकी हैं कि वह शाहरुख के धर्म का सम्मान करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपना धर्म बदलकर मुस्लिम हो जाएंगी। उनका मानना है कि हर इंसान अपने धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र है और किसी के धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए।
