Shah Rukh Khan not doing Sujoy Ghosh movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Suhana Khan) ने साल 2023 में 3-3 ब्लॉकबस्टर मूवीज देकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। पठान, जवान और डंकी की जैसी मास एंटरटेनर्स देने के बाद शाहरुख खान डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) की अपकमिंग मूवी में काम करने वाले थे जिससे उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली थीं। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुजॉय लगातार इस थ्रिलर की कहानी पर काम कर रहे हैं लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजॉय घोष की नई फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह शाहरुख खान खुद हैं।
The Archies फ्लॉप होते ही ठंडे बस्ते में गई Suhana Khan की थ्रिलर मूवी!! पापा Shah Rukh Khan ने भी पीछे खींचे हाथ
असल में शाहरुख खान इन दिनों सिर्फ वो फिल्में करने की सोच रहे हैं, जो उनके फैंस देखना चाहते हैं। शाहरुख खान को लगता है कि उनके फैंस उन्हें केवल लार्जन दैन लाइफ रोल्स में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस कारण उन्हें केवल वैसी ही फिल्मों में काम करना चाहिए। एक वक्त था जब शाहरुख खान फिल्मों में एक्सपेरिमेंट कर रहे थे लेकिन अब वो केवल ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो उनके फैंस को पसंद हैं। जहां जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार किया है, तो वहीं डंकी ने भी 600 करोड़ का आंकड़ा पार करके ब्लॉकबस्टर मूवीज की लिस्ट में एंट्री मार ली है।
तो क्या लटक गया सुहाना खान का डेब्यू?
अगर आप सोच रहे हैं कि शाहरुख खान के फैसले के बाद क्या सुहाना खान का डेब्यू लटक जाएगा, तो हम बता दें कि किंग खान अपनी बेटी को दूसरी स्क्रिप्ट से बॉलीवुड में लॉन्च करने की सोच रहे हैं। इसके लिए वो दूसरी कहानियां पढ़ेंगे और उनमें से किसी एक को बेटी सुहाना खान के डेब्यू के लिए चुनेंगे।
