बेटे अबराम संग मन्नत में फुटबॉल खेलते दिखे Shah Rukh Khan, यूजर्स बोले- दिल खुश हो गया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 8, 2024, 04:01 PM IST

Shahrukh Khan Leaked Video Mannat: शाहरुख खान (Shah rukh Khan) और अबराम (Abram) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मन्नत के अंदर का है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Shahrukh Khan- Abram Viral Video from Mannat: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने परिवार के साथ मन्नत में रहते हैं। फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं कि किंग खान का घर अंदर से कैसा दिखता है। सोशल मीडिया पर किंग खान के घर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मन्नत के अंदर का है। वीडियो दूर से लिया गया है जिसमें शाहरुख, अबराम के साथ बाकी लोग भी गार्डन एरिया में खेलते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में सभी लोग व्हाइट कलर की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख, अबराम के साथ आर्यन खान भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, किंग खान अपनी फैमिली को टाइम देना नहीं भूलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या किस्मत है जो किंग खान के पड़ोसी है। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या ये किंग खान की प्राइवेसी में दखल देना नहीं है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर प्राइवेसी के मुद्दे को उठाया है।

End of Feed