Shah Rukh Khan की Jawan है तमिल मूवी Thaai Nadu की कॉपी!! Atlee पर लगा कहानी चोरी करने का आरोप

Jawan is copied from Thaai Nadu: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज मूवी जवान (Jawan) सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म जवान ने पहले दिन बम्पर ओपनिंग दर्ज कराई है और सिनेमाप्रेमियों को खुश कर दिया है। इसी बीच ट्विटर पर एक बवाल खड़ा हो गया है, जिसके अनुसार किंग खान की जवान तमिल मूवी थाई नाडू की कॉपी है।

Jawan is copied from Thaai Nadu: साउथ सिनेमा को राजा रानी, मर्सल, बिजिल और थेरी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान का हाथ थामकर जवान से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म जवान सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है और दर्शकों का प्यार पा रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर जवान (Jawan) देखकर जो भी दर्शक सिनेमाघर से बाहर आ रहा है वो इसकी तारीफ कर रहा है। जवान के मेकर्स इसकी सफलता से काफी खुश हैं लेकिन ट्विटर पर इसी बीच बवाल खड़ा हो गया है। असल में कई लोगों का कहना है कि डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्म थाई नाडू की कॉपी है।

Jawan copied from Thai Nadu

Jawan copied from Thai Nadu

Shah Rukh Khan की Jawan पर लगा कहानी चुराने का आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं, जिनके अनुसार फिल्म जवान की कहानी सााल 1989 में आई सत्यराज की फिल्म थाई नाडू से कॉपिड है। लोग लगातार इन दोनों फिल्मों के बीच समानताएं गिना रहे हैं और मेकर्स को फटकार रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि किसी सुपरहिट फिल्म की कहानी से इंस्पायर होना गलत नहीं है लेकिन जवान के मेकर्स को थाई नाडू के निर्माताओं को क्रेडिट देना चाहिए था।

End of Feed