King: रिलीज से पहले IMDb पर दिखा शाहरुख खान की 'किंग' का जलवा, 2026 में बना डाला ये रिकॉर्ड

King Update: सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म किंग से वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस बीच शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की मूवी इसी साल रिलीज हो सकती है और ये 2026 की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों में से एक है।

King Update: साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। दुनियाभर में शाहरुख खान की ये मूवीज छा गई थी। अब शाहरुख खान फिल्म किंग से वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख और सुहाना को साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की मूवी इसी साल रिलीज हो सकती है और ये 2026 की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों में से एक है।

shah rukh khan king

pic credit- king movie

रिलीज से पहले ही छाई किंग

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 2026 में रिलीज होने वाली है। 'पठान' के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम कर रहे शाहरुख इस बार एक अलग और दमदार किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक बड़े स्केल का गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सुहाना उनके स्टूडेंट का रोल निभा रही हैं। आज 15 जनवरी को आईएमडीबी ने 2026 की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिसमें 'किंग' टॉप पर है। इस खबर पर सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'वाह! थोड़ा और मोटिवेशन कभी बुरा नहीं होता।' IMDb के अनुसार, यह लिस्ट दुनिया भर के 25 करोड़ से ज्यादा मासिक विजिटर्स के पेज व्यूज पर आधारित है।

End of Feed