Shah Rukh Khan की हेल्थ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए किंग खान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 06:07 PM IST

Shah Rukh Khan Health Update: शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर अभी हाल में नया अपडेट सामने आया है। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने किंग खान का हेल्थ अपडेट दिया है। जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस ने राहत की सांस ली है।

Shah Rukh Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान की तबियत खराब होने की खबरें सामने आई हैं। जिसके चलते किंग खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद से किंग खान के फैंस काफी परेशान थे और उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। अब इसी बीच शाहरुख खान की हेत्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसके बाद किंग खान के फैंस ने राहत की सांस ली है। तो चलिए जानते हैं अब किंग खान की तबियत कैसी है।

Shah Rukh Khan Health Update

Instagram

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कल यानी 22 मई को हीट स्ट्रोक के कारण तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद शाहरुख खान की अहमदाबाद के KD अस्पताल एडमिट करवााया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद शाहरुख खान के फैंस उदास हो गए थे। अब एक खुशखबरी सामने आ रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan News) की की मैनेजर पूजा ददलानी ने अभी हाल ही में किंग खान का हेल्थ अपडेट दिया है। पूजा ददलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए खुशखबरी है। शाहरुख खान अब वो ठीक हो रहे हैं। आपकी प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।' इसके बाद अब किंग खान के डिस्चार्ज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। शाहरुख खान डिस्चार्ज होकर परिवार के साथ वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए।

End of Feed