Pathaan कॉन्ट्रोवर्सी पर Shah Rukh Khan ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुपरस्टार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 03:31 PM IST

​shah rukh khan on pathaan controversy: शाहरुख खान का कहना है- 'मैं एक बात बोलना चाहूंगा जो बहुत जरूरी है। हम खुशी और आनंद फैलाने के लिए फिल्में बनाते हैं। हम से गलतियां भी होती हैं, अच्छे भी हैं बुराइयां भी होती हैं। ईमानदारी से कहूं तो फिल्में बनाने के पीछे हमारा मकसद बिल्कुल स्पष्ट है।'

SRK on pathaan controversy: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान की लोग हर तरफ चर्चा कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म इस साल बॉलीवुड की पहली बड़ी सफलता बन गई है। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके बॉलीवुड के सुस्त दौर को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है। दो दिन के भीतर ही पठान ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री पा ली है। बड़े पैमाने पर विवाद के बावजूद भी पठान को सफलता मिली है। अब किंग खान ने आखिरकार पठान पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

pathaan Film

पठान की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान ने फिल्में बनाने के एजेंडे के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह सब खुशियां बांटने और लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए है। विवाद के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म में कही गई किसी भी बात का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं होता, भले ही वह फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा रहा हो। यह केवल वह किरदार है जिसे वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए निभा रहे हैं।

End of Feed