Pathaan को विदेशों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, शाहरुख खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 31, 2022, 02:20 PM IST

Shah Rukh Khan film Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर भारत में काफी विवाद खड़ा हो गया है, इस बीच लोग फिल्म का बॉयकोट भी कर रहे हैं। ऐसे में जर्मनी में शाहरुख खान की फिल्म ने रिकॉर्ड एंडवांस बुकिंग कर सभी को हैरान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में पठान फिल्म पर विवाद जारी है।
  • पठान के लिए विदेशों से अच्छी खबर सामने आई।
  • जर्मनी में फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है।

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) को इंडिया में बॉयकोट किया जा रहा है, और फिल्म के गाने बेशरम रंग से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जर्मनी में शाहरुख खान की फिल्म ने रिकॉर्ड एंडवांस बुकिंग कर सभी को हैरान कर दिया है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, उन्हें ग्लोबल स्टार माना जाता है। ऐसे में पठान को भी विदेशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है कि जर्मनी में फिल्म के पहले दिन के ज्यादातर शो हाउसफुल हो गए हैं।

Pathaan Advance Booking

Pathaan Advance Booking

भारत में हंगामा और विदेशों में जबरदस्त क्रेज

एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान पर भारत में हंगामा शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को विदेशों में काफी प्यार मिल रहा है, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी में 28 दिसंबर को पठान की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसके बाद फिल्म की रिलीज के पहले दिन के ज्यादातर शो हाउसफुल हो गए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि शाहरुख खान की ग्लोबल फैन फॉलोइंग का फायदा पठान फिल्म को मिलने वाला है।

End of Feed