Shah Rukh Khan dances with Mother in Law: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फैमिली मैन भी कहा जा सकता है। क्योंकि एक्टर अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। वह अपनी बच्चो के साथ ही पत्नी गौरी खान और उनके परिवार को भी काफी वक्त देते हैं। अब शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग खान अपनी सासू मां सविता छिब्बर के साथ रोमांटिक डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों का ये वायरल वीडियो काफी छोटा है, हालांकि बेहद प्यारा है। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
Shah Rukh Khan dances with his mother in law, Watch Video
शाहरुख खान को फैंस ने बताया बेस्ट दामाद
फैंस इस वीडियो के वायरल होने के बाद शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस शाहरुख खान को बेस्ट दामाद करार दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक आइडियल आदमी वही होता है जो अपने काम के साथ ही परिवार को भी उतना ही समय और इज्जत दे। यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
सास के साथ रोमांटिक डांस करते दिखे 'किंग खान'
यह वायरल वीडियो किसी इवेंट का है, जिसमें शाहरुख खान अपनी सास सविता छिब्बर के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी सासू मां के साथ कुछ रोमांटिक मूव्स के साथ डांस शुरू करते हैं और पार्टी एंजॉय तरते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग किंग खान के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का यह भी मानना है कि शाहरुख अपनी बड़ों की इज्जत भी सही तरह से करना जानते हैं और शायद यह भी एक वजह है कि वह आज इस मुकाम पर हैं।
