बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में यूएई इवेंट से वापस लौटकर भारत आए हैं। एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट हुए। एक्टर से मिलने के लिए उनसे एक फैन पहुंचीं। उस फैन ने वरुण से मिलने के बाद पैपराजी को बताया कि एक्टर कितने दयालु है। फैन का वरुण संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फैन बताती हैं कि वरुण और उनके पिता मेरी बीमार बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वो मुझे जानते तक नहीं थे। वरुण उनसे पूछते हैं कि अब आपकी बेटी कैसी है। ये भी पढ़ें-29 साल बाद शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक Karan Arjun सिनेमाघरों में इस दिन होगी री-रिलीज, फैंस को भाईजान ने दिया दिवाली गिफ्ट
फैन बताती हैं कि उनकी बेटी बिल्कुल ठीक हैं। आप बहुत अच्छे हैं। फैन अपने वीडियो में कहती हैं मैं ये कैमरा में ये सबको बताना चाहती थी। एक्टर का फैन संग क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वरुण के स्वीट जेश्चर ने जीता फैंस का दिल
एक यूजर ने लिखा, वरुण भाई के लिए दिनोंदिन इज्जत बढ़ती जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, वरुण भाई जानते हैं कि अपने फैंस का ध्यान कैसे रखें। तीसरे यूजर ने लिखा, वरुण भाई जैसा कोई नहीं है। वहीं, वरुण इन दिनों अपनी एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी के प्रमोशन में बिजी हैं। सीरीज में वरुण के साथ सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं। ये सीरीज 7 नवंबर को अमेजन प्राइम पर आएगी। सीरीज का निर्देशन डीके और राज ने किया है। सीरीज के स्ट्रीम होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा एक्टर बेबी जॉन में दिखाई देंगे। एक्टर की इस एक्शन फिल्म को एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं।
