Karan Arjun Re Release Date: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। फिल्म में शाहरुख, सलमान के साथ राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म को सिनेमाघरों में री रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 22 नवंबर को सिनेमारों में दस्तकर देगी। फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं है। ये भी पढ़ें- Singham Again के सेट पर अजय देवगन की आंख में लग गई थी चोट, 2-3 महीने के लिए हुई थी विजन प्रॉब्लम
फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी री रिलीज किया जाएगा। फिल्म के री रिलीज की अनाउंसमेंट सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर की। एक्टर ने फिल्म का धमाकेदार टीजर अपने अकाउंट पर शेयर किया। करण अर्जुन का ट्रेलर देख फैंस खुशी से झूम उठे।
सलमान ने शेयर किया करण-अर्जुन का टीजर
फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, राखी जी ने सही था मेरे करण-अर्जुन फिल्म में आएंगे... नवंबर 22 को दुनियाभर के थिएटर्स में। ये फिल्म 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 29 साल बाद एक बार फिर थिएटर्स में धमाका मचाने के लिए तैयार है। पहली बार शाहरुख और सलमान ने साथ में काम किया था। इस कल्ट क्लासिक फिल्म में दो भाइयों के कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के हर कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म में राखी गुलजार ने दुर्गा सिंह का किरदार निभाया था। वहीं, अमरीश पुरी ने दुर्जन सिंह का निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ डायलॉग्स भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए थे। करण अर्जुन से पहले वीर जारा, तुम्बाड़, लैला मजनू समेत कई फिल्में सिनेमाघरों में री रिलीज हुई है।
