Shah Rukh Khan ने कैमरों को चकमा देकर ली गुपचुप एंट्री, Aryan Khan-Gauri Khan देते रहे पोज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 10:47 AM IST

Shah Rukh Khan at Anant Ambani and Radhika Merchant engagement: शाहरुख खान मीडिया फोटोग्राफर्स को चकमा देकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में एंट्री करते दिखे। अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का तस्वीरों के बचकर निकलने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। SRK ने ऐसा क्या किया यहां जानें।

shah rukh khan avoiding media paps: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन के साथ शिरकत की। हालांकि शाहरुख इस दौरान कैमरों को चकमा देकर पार्टी में एंट्री करते दिखे। जहां गौरी खान और आर्यन खान सभी शटरबग्स के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। तो वहीं शाहरुख खान तस्वीरों के बचकर निकलने नजर आए।

SRK and gouri khan

SRK and gouri khan

जैसा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में शाहरुख मीडिया को इग्नोर ही करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में शाहरुख खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस दौरान ट्रैडीशनल ब्लैक कुर्ता सेट पहना था। एक बार फिर शाहरुख मीडिया से बचते हुए अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ वेन्यू में दाखिल हुए। इसी बीच गौरी और आर्यन ने पैप्स लिए जमकर पोज दिए।

End of Feed